औरंगाबाद, दिसम्बर 18 -- दाउदनगर थाना क्षेत्र की एक युवती को शादी की नियत से भगा ले जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में नामजद आरोपित लोकेश कुमार और उसका भाई जुगेश पासवान जहानाबाद जिले के करपी थाना क्षेत्र के निवासी हैं। युवती 15 दिसम्बर को परीक्षा देने के लिए स्कूल गई थी परंतु वह घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि शादी की नियत से बहला फुसलाकर भगा ले जाया गया है। सूचक ने इस मामले में थाना से आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मुहार लगाई है। पुलिस ने इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली है और इसके आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...