प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 23 -- कुंडा, संवाददाता। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि उसकी 18 वर्षीय बेटी को 21 अप्रैल को दिन में करीब दस बजे एक युवक भगा ले गया। उसकी बेटी जाते समय घर में रखी नकदी, जेवरात और मोबाइल भी अपने साथ ले गई है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं सुराग नहीं लगा।पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित मनीष सिंह निवासी साल्हेपुर संग्रामगढ़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- युवती को भगाने पर युवक पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...