प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 20 -- हथिगवां थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी 22 वर्षीय बहन 17 मार्च की भोर में निकली तो नहीं लौटी, काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। खोजबीन के दौरान पता चला कि रायगढ़ गांव निवासी मिथुन सरोज के सहयोग से मानिकपुर के जुड़वनिया का पुरवा गांव निवासी विपिन सरोज उसकी बहन को भगा ले गया है। पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने विपिन सरोज, मिथुन सरोज, मिथुन सरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...