बरेली, अप्रैल 30 -- शीशगढ़। युवती को शादी के 15 दिन बाद गांव का युवक साथ ले गया था। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया था। मां ने जेवर और नकदी रुपए ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने बुधवार को बरेली बस अड्डा पर छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बताया आरोपी फरार होने की फिराक में था। आरोपी को सचिन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने भेजा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...