मथुरा, मई 2 -- नगर के लालाराम मार्ग स्थित एक पॉश कॉलोनी निवासी एक युवक युवती को बहला फुसला कर भगा लाया और कोर्ट मैरिज कर ली। पुलिस युवक युवती की तलाश कर रही है। नगर के लालाराम मार्ग स्थित एक पॉश कॉलोनी निवासी युवक कुछ वर्ष पूर्व शहर से बाहर दूसरे प्रदेश में नौकरी पर लगा था। बताते हैं कि इसी दौरान युवक की एक सहकर्मी से प्रेम हो गया और युवक युवती को बहला फुसला कर भगा लाया। यहां आकर युवक ने कोर्ट मैरिज कर ली। युवती के परिजनों को जब इस मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने संबंधित थाने में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर किशोरी को भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज इधर जब युवक युवती को अपने परिजनों के पास लेकर पहुंचा तो परिजनों ने युवती को घर में रखने से इनकार कर दिय...