काशीपुर, जुलाई 22 -- काशीपुर, संवाददाता। सगाई टूटने के बाद एक युवक पर युवती को ब्लैकमेल कर उसके रिश्ते तुड़वाने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रतापपुर, धनौरी पट्टी निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि करीब एक वर्ष पहले उसका रिश्ता ठाकुरद्वारा (यूपी) के ख्याजपुर निवासी गोपी से तय हुआ था। बाद में युवक के नशे की लत की जानकारी मिलने पर परिजनों ने सगाई तोड़ दी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी युवती की वीडियो रिश्तेदारों और जहां भी नया रिश्ता तय होता, वहां भेजकर सगाई तुड़वा देता था। यह भी पढ़ें- Katihar News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण व अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने का आरोपित गिरफ्तार विरोध करने पर उसने युवती के भाई के साथ मारपीट की और पूरे परिवार को जान से मारन...