युवती को बाल पकड़ कर घसीटा, चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी
रामपुर, जून 3 -- चौकी क्षेत्र के बिजारखाता गांव में दरवाजे पर स्लैब डालने जैसे मामूली विवाद में पड़ोसियों ने एक युवती और उसकी चाची को बेरहमी से पीटा। हद तो तब हो गई जब सबूत के तौर पर छत से घटना का वीडियो बना रही युवती को रोकने के लिए एक दबंग छत पर पहुंच गया। उसने न सिर्फ युवती के बाल पकड़कर उसे घसीटा और मोबाइल छीना, बल्कि जिंदगी बर्बाद करने के लिए उसके चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बिजारखाता गांव निवासी खुर्शीद आलम की बेटी मुनीबा नूरी ने बताया कि मंगलवार की सुबह उनके घर के दरवाजे पर स्लैब डालने का काम चल रहा था। यह भी पढ़ें- झगड़े का वीडियो बनाने पर महिला से मारपीट इसी दौरान उनके पड़ोसी अनीस, हनीफ और मुईनुद्दीन वहां आ धमके और गाली-गलौज करते हुए काम रुकवाने लगे। विरोध करने पर तीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.