युवती को बहला फुसला कर ले जाने के मामले में कई पर मुकदमा
मुरादाबाद, जून 5 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी 18 साल की बेटी को 4 जून की रात्रि में गांव का रूपेंद्र उर्फ भूरा पुत्र डंबर सिंह अपने साथ बहला फुसला कर ले गया। उनकी लड़की घर से एक लाख कैश, सोने -चांदी के जेवर आदि सामान लेकर गई है। आरोप है कि उसकी बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने में युवक के पिता डंबर सिंह के अलावा उसकी बेटी अनीता, बेटे भूपेंद्र, पत्नी हरप्यारी का भी हाथ है। तहरीर के बाद पुलिस ने सभी पर मुकदमा दर्ज कर लिया। यह भी पढ़ें- किशोरी को भगाने के मामले में चार पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.