मुरादाबाद, मार्च 8 -- युवती को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक गांव के ग्रामीण में मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी 18 साल की बेटी को रुस्तमनगर सहसपुर का रोहित पुत्र अशोक बहला फुसलाकर ले गया है। जब उसके घर पर जाकर बात करी तो उन्होंने बताया कि वह उनकी बेटी को वापस कर देंगे। लेकिन उनकी बेटी को वापस नहीं किया गया। मामले में तहरीर दी गई, तहरीर पर मुकदमे के बाद पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...