मुरादाबाद, जून 29 -- थाना नागफनी क्षेत्र में एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना नागफनी क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी 20 वर्षीय बेटी को पड़ोस में रहने वाला युवक बीती 26 जून को दोपहर करीब 12 बजे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लग सका। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और युवती की बरामदगी व आरोपी की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...