सोनभद्र, फरवरी 25 -- सोनभद्र, संवाददाता। पन्नूगंज थाना क्षेत्र में बहला-फुसलाकर एक युवती को ले जाने के मामले में पुलिस ने बुधवार को वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी युवती को शादी की नीयत से चेन्नई ले गया था और मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पर वापस लौटते समय पुलिस के हत्थे चढ़ गया। थाना पन्नूगंज में पुलिस ने युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आरोपी की तलाश की जा रही थी। बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अभिषेक कुमार निवासी करौदिया थाना रामपुर बरकोनिया पीड़िता के साथ पटना तिराहा बस स्टैंड पर वाहन का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया और सुबह करीब 6:35 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पीड़िता को सकुशल ...