औरैया, मार्च 20 -- बेला, संवाददाता। थाना बेला क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने अपनी 21 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि युवती 7 मार्च को घर से बिना बताए चली गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पीड़ित पिता के अनुसार, बाद में जानकारी मिली कि उनकी बेटी को देवेंद्र कुमार निवासी कछपुरा थाना बिधूना बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.