बलरामपुर, मई 4 -- बलरामपुर, संवाददाता। ललिया थाना क्षेत्र से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने अज्ञात युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ललिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने सोमवार को तहरीर दी। बताया कि मेरी 18 वर्षीय बेटी 2 मई शाम करीब 7:30 बजे घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों का आरोप है कि किसी अज्ञात युवक ने शादी का झांसा देकर उनकी बेटी को अपने साथ भगा ले गया है। युवती के मोबाइल नंबर के आधार पर भी तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कॉल डिटेल व अन्य तकनीकी साक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.