युवती को बहला फुसलाकर भगाया, मुकदमा दर्ज
अंबेडकर नगर, मई 30 -- दुलहूपुर, अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अम्बेड़करनगर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 20 वर्षीय युवती को बहला फुसला कर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता ने तहरीर में बताया कि गोविन्दपुर बरईपुर निवासी हरिकेश यादव उनकी बेटी से लंबे समय से मोबाइल फोन पर संपर्क बनाए हुए था। परिवार को जानकारी होने पर उसे समझाने की कोशिश की गई, परंतु वह नहीं माना। आरोप है कि आरोपी युवती पर बातचीत के लिए दबाव डालता था और मना करने पर जान से मारने की धमकियां देता था। उसने युवती को दो मोबाइल फोन भी उपलब्ध कराए थे。
तहरीर के अनुसार घटनाक्रम 28 मई की रात लगभग आठ बजे हरिकेश ने फोन कर युवती को गांव के बाहर बुलाया और उसे अपने साथ बहला-फुसलाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.