गोंडा, फरवरी 4 -- खरगूपुर। युवती के गायब होने पर अज्ञात के विरुद्ध बहला फुसलाकर भगा ले जाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने पर तहरीर दिया था कि उसकी 20 वर्षीय बेटी शनिवार को आधी रात के बाद गायब हो गई थी।काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पाण्डे ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...