गोरखपुर, अप्रैल 18 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला क्षेत्र के ग्राम गौर खास से 24 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में गोला पुलिस ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित मां ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के विक्रम पुत्र श्रीकांत, प्रेम शीला पत्नी श्रीकांत और आराधना पुत्री श्रीकांत ने मिलकर उसकी 24 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगा लिया है। आरोप है कि युवती अपने साथ सोने की माला, अंगूठी, कनफूल और करीब 20 हजार रुपये नकद भी ले गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश के साथ युवती की बरामदगी के प्रयास हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...