युवती को बहला-फुसलाकर बेंगलुरु ले जाने का आरोप, तीन पर केस
गोरखपुर, मई 23 -- गोला बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला क्षेत्र की एक युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में गोला पुलिस ने युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर बीएनएस की धारा 87 और 61(2) के तहत कार्रवाई की गई है। मां के अनुसार उसकी 23 वर्षीय पुत्री 7 मई को कपड़ा खरीदने की बात कहकर घर से निकली थी लेकिन देर शाम तक नहीं लौटी। आरोप है कि गगहा थाना क्षेत्र निवासी गौतम उर्फ टंगा युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ बेंगलुरु ले गया। इस कार्य में उसकी बहन पूजा और बहनोई प्रभु ने भी सहयोग किया। परिजनों ने युवती के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.