अंबेडकर नगर, अक्टूबर 5 -- दुलहूपुर, संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र एक युवती लापता हो गई है। परिजनों ने गांव के ही युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित मां ने कहा है कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री बीते एक अक्टूबर को सुबह नेवादा बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों का आरोप है कि पैकोली गांव निवासी मोहम्मद सूफियान पुत्र मोहम्मद कदीर उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। परिजनों ने इस संबंध में शुक्रवार शाम को थाने में शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष धीरेंद्र आजाद ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.