संभल, जून 2 -- सदर कोतवाली क्षेत्र में शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती को 25 मई की रात युवक बहला-फुसलाकर ले गया। परिजनों ने तलाश किया लेकिन पता नहीं लगा। जानकारी होने पर पीड़िता के परिजन आरोपी के घर पहुंचे और शिकायत की तो आरोपी के परिजनों ने गाली-गलौज करते हुए कार्रवाई करने पर धमकाया। पीड़िता के परिजन कोतवाली पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी विकास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी को गिरफ्तार कर युवती को बरामद करने की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...