इटावा औरैया, अप्रैल 27 -- सैफई। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 20 वर्षीय बहन 14 दिसंबर 2025 को दोपहर घर से निकली थी और इसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश के बाद 17 दिसंबर 2025 को थाना सैफई में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार को उसे जानकारी मिली कि उसकी बहन को गांव का ही एक युवक सूरज बहलाकर अपने साथ ले गया है। इस सूचना के बाद उसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि युवती की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है और सर्विलांस की मदद ली जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...