फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 10 -- कायमगंज, संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक युवती को पड़ोस का युवक बहला फुसलाकर ले गया। साथ ही युवती घर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी भी ले गई। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 4 दिसंबर की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे उनकी 20 वर्षीय बहन को पड़ोस का बृजेश बहला फुसलाकर कहीं ले गया। आरोप है कि युवती जाते समय घर से सोने की बेसर, एक जोड़ी सोने के कुण्डल, एक जोड़ी चांदी की तोड़िया और बक्‍से में रखे 35 हजार रुपये भी साथ ले गई। तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...