सहारनपुर, अप्रैल 8 -- कस्बा निवासी एक महिला ने थाना फतेहपुर में तहरीर देकर अपनी पुत्री को एक युवक द्वारा बहला फुसला कर ले जाने का शक जताया है। मां का कहना है कि बेटी सुबह कॉलेज में पढ़ने के लिए गई थी। परंतु बाद में पता चला कि कॉलेज आज बंद है। थाना अध्यक्ष विनय शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...