लखीमपुरखीरी, जून 3 -- नीमगांव क्षेत्र में एक युवती को बंधक बनाए जाने की सूचना से पुलिस में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने जांच की तो मामला फर्जी निकला। फिर पुलिस ने महिला से बात की। महिला नोयडा चली गई है। किराएदारी के विवाद का निकला। मितौली थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती नोएडा में रहकर नौकरी करती है। उसका यहां कुछ किराएदारी का विवाद है। युवती यहां आई थी और मंगलवार को डायल 112 पर उसने सूचना दी कि उसे कुछ युवकों ने बंधक बना लिया है। सूचना पाकर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कुछ नहीं मिला। सीओ मितौली यादवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस की युवती से बात हुई है। यह भी पढ़ें- घरेलू हिंसा मामले में गवाह के अपहरण की सूचना निकली अफवाह, जांच में हुआ खुलासा युवती सुरक्षित है और नोएडा चली गई है। उसने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...