नोएडा, नवम्बर 15 -- दादरी। जारचा के एक गांव में रहने वाली युवती को फोन कर परेशान करने का मामला सामने आया है। युवती के भाई ने आरोपी युवक कपिल यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत के मुताबिक आरोपी उनकी बहन को फोन कर परेशान कर रहा है। सोशल मीडिया पर बदनाम करने और शादी तुड़वाने की धमकी दे रहा है। कस्बे में आते-जाते युवती को रोककर तंग कर रहा है। कोतवाली प्रभारी का कहना कि पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...