मुरादाबाद, जनवरी 3 -- मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र निवासी युवती को घर पर आनेजाने वाले एक युवक ने प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और शोषण करता रहा। पता चलने पर पीड़िता का पिता उसके घर शादी की बात करने गया तो आरोपी और उसके परिजनों ने मारपीट कर धमकी देकर भगा दिया। मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक, उसके भाई और अन्य परिजनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना कटघर क्षेत्र निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि देवापुर मिलक शंभू वाली निवासी हसीब का उसके घर आना-जाना रहता था। आरोप लगाया कि हसीब उसकी बेटी पर बुरी नियत रखता था। आरोपी ने मीठीमीठी बातें से ग्रामीण की बेटी को प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर आरोपी ने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाया और शोषण करना शुरू क...