लखनऊ, मार्च 27 -- लखनऊ, संवाददाता। राजधानी के आशियाना इलाके में एक परिचित युवक ने युवती को धमकी देकर बुलाया, छेड़छाड़ की और विरोध करने पर बेरहमी से मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चिराग यादव उर्फ सतरुद्ध प्रताप यादव के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि मूल रूप से जनपद बहराइच निवासी पीड़िता के अनुसार वह 16 मार्च की शाम एयरपोर्ट से मेट्रो द्वारा आईटी चौराहे की ओर जा रही थी। इसी दौरान रात करीब नौ बजे आशियाना निवासी आरोपी चिराग यादव उर्फ सतरुद्ध प्रताप यादव ने उसे व्हाट्सएप मैसेज और कॉल कर लोकेशन पूछी। लोकेशन बताने पर आरोपी ने धमकी देते हुए तुरंत नहरिया चौराहे पर बुलाया और कहा कि न आने पर वह उसे घर से उठा ले जाएगा।डर के कारण युवती सिंगार नगर मेट्रो स्टेशन पर उतरकर आरोपी...