लखीमपुरखीरी, अगस्त 27 -- गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्र के एक गांव में युवती को जबरन पकड़कर शौचालय में बंद करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर दो युवकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि 24 अगस्त की रात करीब 11 बजे वह घर के बाहर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान हफीजपुर भुसौरिया निवासी दो युवकों ने उसे जबरन पकड़ लिया और गांव के ही एक के शौचालय में ले जाकर बंद कर दिया। पीड़िता के अनुसार काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आरोप है कि परिजनों ने दोनों युवकों से उसके बारे में जानकारी मांगी लेकिन उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। रात करीब 1:30 बजे आरोपी युवकों की मां और मौसी पीड़िता को उसके परिजनों के पास लेकर पहुंचीं। तब तक दोनों युवक मौके से फरार हो ...