युवती को नशीला पदार्थ पिला शादी की कोशिश, गिरफ्तार
अलीगढ़, जुलाई 16 -- बरला, संवाददाता। थाना बरला पुलिस ने एक युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर बंधक बनाने और उसके साथ जबरन शादी करने का प्रयास करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को थाना क्षेत्र से धर दबोचा। आरोपी ने वादी की पुत्री को कोल्डड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था। आरोप है कि युवती को कैद में रखकर जबरन शादी करने की कोशिश की गई और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में पुलिस ने अन्य धाराओं सहित एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।थाना बरला पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त बबलू प्रसाद उर्फ राजू, पुत्र चमनप्रकाश, निवासी चांदगढ़ी, थाना बरला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम में उनि. आदित्य कौशिक, उनि. अनूप कुमार द्विवेदी, कां. कपिल कुमार और कां. यमन कुमार शर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.