शामली, जून 9 -- थानाभवन। क्षेत्र के मोहल्ला रोगनग्रान निवासी एक युवक ने थानाभवन पुलिस को तहरीर देकर पड़ोस के युवक पर अपनी बहन का अपहरण कर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष के अनुसार 6/7 जून 2026 की रात उसकी 23 वर्षीय बहन संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में पुलिस के माध्यम से सूचना मिली कि युवती सहारनपुर जनपद के मंडी थाना क्षेत्र में मिली है। परिजन जब वहां पहुंचे तो युवती की हालत खराब बताई गई। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक समीर कुरैशी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को अपने साथ ले गया तथा उसके साथ जबरदस्ती कर दुष्कर्म किया। युवती की तबीयत बिगड़ने पर उसे पहले शामली और बाद में मेरठ रेफर किया गया।पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ ...