शामली, जून 10 -- थानाभवन। नगर निवासी एक युवक ने थाने मे तहरीर देते हुए बताया कि वह अनुसूचित जाति से है और वह अपनी बूढी माँ, पत्नी व बहन के साथ कस्बे मे रहता है। शनिवार की रात्रि उसकी बहन को पड़ोस का ही रहने वाला समीर कुरैशी पुत्र इरफान कुरैशी कोई नशीला पदार्थ खिलाकर अपहृत कर घर से किसी अज्ञात जगह पर ले गया। जब वह सुबह अपने घर पर आया तो उसे इस बात की जानकारी हुई। इसके बाद उक्त युवक के परिवार के लोगो ने उसकी बहन को इधर-उधर तलाशना शुरू किया और पुरे मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। यह भी पढ़ें- युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर अपहरण व दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज पुलिस की कार्रवाई थाना भवन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवती एवं आरोपी युवक की जानकारी जुटाने शरू की और चंद घंटो मे ही उनके जानकारी करते हुए बताया की उसकी बहन सहारनपुर के...