रामपुर, अप्रैल 5 -- रामपुर। बिलासपुर थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी निवासी एक युवती ने साइबर थाना पुलिस को शिकायत कर बताया था कि उसके पास एक नंबर से सोशल मीडिया पर कुछ फोटो आए थे। फोटो नग्न अवस्था के थे। उस नंबर पर जूही भारद्वाज नाम लिखा था। यह फोटो अन्य नंबरों पर भी भेजे गए थे। इन फोटो का विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौच की। जिसके बाद साइबर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...