गाज़ियाबाद, जून 3 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक युवती को डिजिटल अरेस्ट कर तीन लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। युवती के खिलाफ शिकायत मिलने की बात कहकर छह घंटे तक उन्हें फोन कॉल पर रखा और इसी दौरान मैसेज करके तीन लाख रुपये की ठगी की। कार्रवाई नहीं करने के लिए रुपये देने का दबाव बनाया गया। घटना 28 मई की है, पीड़ित युवती ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। वसुंधरा सेक्टर-18 में रहने वाली उन्नति सोनी ने पुलिस को बताया कि उनके पास 28 मई की सुबह लगभग साढ़े 11 बजे फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को साइबर क्राइम अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ शिकायत मिली है और उनका एक वीडियो भी उनके पास है। फोन करने वाले ने वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी। आरोप है कि उन्हें साढ़े पांच बजे तक लगातार फोन क...