लखनऊ, दिसम्बर 11 -- लखनऊ, संवाददाता। पीजीआई कोतवाली क्षेत्र में शादी के दस माह के भीतर ही युवती को दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। युवती का आरोप है कि ससुरालियों ने उनके सारे आभूषण लेकर उन्हें घर से निकाल दिया। पीड़िता ने इस मामले में नामजद तहरीर दी है। पूजा सिंह का विवाह 27 फरवरी को सौरभ सिंह के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही पति सौरभ, ससुर संतोष और सास व ननद ने उसे परेशान-मारपीट करना शुरू दिया। जिसके बाद पति को सोन की चेन और तीन सोने की अंगूठी, सास-ससुर को सोने की अंगूठी दी गई थी। लेकिन, दहेज की मांग लगातार जारी रही। 15 अक्टूबर को मारपीट कर प्रताड़ित करने के बाद उसका सारा सामान यहां तक की मंगलसूत्र तक उतार लिया और घर से धक्के मार कर भगा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.