फिरोजाबाद, जून 28 -- थाना नारखी के एक गांव से किशोरी लापता है। बताया जाता है किशोरी अपनी मां के साथ संतोषी माता मंदिर के पास गई थी। इस दौरान भूड़ा शेरपुर निवासी अरमान आया तथा किशोरी से बातचीत करने लगा। किशोरी को ताजिया में छोड़ने की बात करते हुए वह अपने साथ ले गया। आरोप है कि आरोपी किशोरी को एत्मादपुर ले गया। परिजनों का कहना है कि वह किशोरी को कई दिन से खोज रहे हैं, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं लगा है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुर कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...