प्रयागराज, जून 14 -- प्रयागराज। बहादुरगंज निवासी एक युवती ने सूर्याकांत मालवीय, उसके पिता सौरभ मालवीय तथा सम्राट वर्मा पर उत्पीड़न, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा कोतवाली थाने में दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि आरोपी देर रात फोन कर गालीगलौज करते हैं। उसके भाई को असलहा दिखाकर डराया गया तथा उसकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। युवती के मुताबिक उसके पिता पर भी हमला किया गया और कई बार घर आकर मारपीट का प्रयास किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...