कानपुर, फरवरी 14 -- कल्याणपुर। कल्याणपुर की एक युवती से साइबर ठगों ने उससे करीब 15 लाख की ठगी कर ली। ब्लैकमेलिंग से शुरू हुई वसूली ने युवती को देह व्यापार की दलदल में धकेल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एक युवती समेत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती के मुताबिक, तीन वर्ष पहले उसे एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से मैसेज आने लगे। बातचीत के दौरान शातिर ने उसे अपने जाल में फंसा लिया। एक वर्ष बाद शातिरों ने फिर से सोशल मीडिया के जरिए उससे संपर्क किया। इस बार शातिरों ने उसकी निजी तस्वीरें होने का दावा करते हुए उन्हें वायरल न करने के नाम पर शुरुआत में 100 से 300 रुपये की मांग की। लेकिन धीरे-धीरे रकम हजारों रुपये प्रतिमाह तक पहुंच गई। इसके लिए युवती ने पारिवारिक गहने बेंचकर रकम अदा की। रुपये खत्म होने पर आरोपियों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.