वरिष्ठ संवाददाता, मई 3 -- यूपी के मुरादाबाद में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी युवती के साथ मझोला क्षेत्र निवासी युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। 26 अप्रैल को आरोपी ने दोबारा रेप किया और विरोध पर लोहे की रॉड से हमला कर पैर तोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना सिविल लाइंस के हरथला चौकी क्षेत्र निवासी बीस वर्षीय युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मझोला के बैंक कॉलोनी खुशहालपुर निवासी सुजल सागर उर्फ लक्ष्य करीब एक साल से उसका पीछा कर रहा है। कई बार शाादी का झांसा देकर आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। 26 अप्रैल को वह अपने घर से वी-मार्ट जा रही थी। उसी दौरान रास्ते में आरोपी मिल गया और उसे जबरन बाइक पर बैठाकर अपने घर ले गया। वहां दुष्कर्म किया। विरोध पर आरोपी ने लोहे की रॉड से हमला कर पैर तोड...