बुलंदशहर, मई 9 -- अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव सालवानपुर में करीब डेढ़ सप्ताह पूर्व युवती को पेट्रोल डालकर जलाने के बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक अन्य इनामी आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जानकारी के अनुसार शिकारपुर से गांव सालवानपुर आई युवती पर उसके प्रेमी, भाई, दो बहनों एवं माता ने मिलकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। थाना अहमदगढ़ पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसी युवती को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान मंगलवार को उसकी मृत्यु हो गई। यह भी पढ़ें- खनेठी गांव की लापता लड़की का धर्मावती नदी से अधजला शव बरामद मृतका के पिता की तहरीर पर थाना अहमदगढ़ में प्रेमी और उ...