हिन्दुस्तान संवाद, सितम्बर 30 -- मथुरा में युवती के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। जहां थाना जैत क्षेत्र से 20 वर्षीय युवती को जबरन कार में ले जाकर गेस्टहाउस में दुष्कर्म किये जाने की रिपोर्ट दर्ज करायी गई है। दुष्कर्म के बाद आरोपी युवती को कोसी क्षेत्र में छोड़कर भाग निकले। पीड़िता के पिता की तहरीर पर जैत पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण ौर धमकी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थाना जैंत के गांव एक शख्स ने थाने में दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि गांव के ही विजय, भोला और विपिन ने उनकी 20 वर्षीय पुत्री को जबरन एक कार में बैठा लिया। इसके बाद आरोपी उसे किसी गेस्ट हाउस में ले गए, जहां आरोपी विजय और उसके साथियों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया।युवती का अपहरण कर गेस्ट हाउस में रेप वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को कोसी में छोड़...