आगरा, अप्रैल 29 -- Agra News: आगरा के गौतम नगर (एत्मादुद्दौला) में मंगलवार की रात मनचले के दुस्साहस ने लोगों के होश उड़ा दिए। वह एक युवती के घर आया। उसे घसीटते हुए घर से बाहर लाया। उठाकर अपने साथ ले गया। तीन घंटे बाद युवती को कुबेरपुर के पास छोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखा। आरोपित और उसकी मां को पकड़ लिया। उन्हें जेल भेजा जाएगा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो युवती की छोटी बहन ने बनाया था। युवती दलित है। मोहल्ले में रहने वाला परवेज नाम का युवक पिछले एक साल से उसके पीछे पड़ा है। दोपहर को अपने घरवालों के साथ पहले उसके घर आया। रिश्ते की बात की। घरवालों ने साफ इनकार कर दिया। रात को करीब आठ बजे आरोपित अकेला युवती के घर आया। युवती को घसीटते हुए बाहर लेकर आया। युवती की छोटी बहन मदद के लिए शोर मचान...