नोएडा, मार्च 23 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर गामा-2 में झारखंड की एक युवती को घर में बंधक बनाकर रखने के आरोपी में पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। युवती की बहन ने आरोपी दंपति के खिलाफ शिकायत की थी। इसके बाद एक एनजीओ की मदद से युवती को बंधन मुक्त किया गया था। पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय पीड़िता को करीब छह वर्ष पहले झारखंड से पहले गुजरात के अहमदाबाद और फिर ग्रेटर नोएडा लाया गया। कुछ दिन पहले पीड़िता ने किसी तरह अपनी बड़ी बहन को फोन कर आपबीती सुनाई थी। बहन ने इस बात की जानकारी नेशनल कैंपेन कमेटी फॉर एराडिकेशन ऑफ बॉन्डेड लेबर (एनसीसीईबीएल) की दी थी। मामले की जानकारी मिलते ही संगठन ने पीड़िता के ठिकाने का पता लगाया। पता चला कि वर्ष 2020 में मां की मृत्यु के बाद बड़े भाई-बहनों की शादी हो चुकी थी। तब एक परिचित व्यक्ति देखभाल के बहाने उ...