सोनभद्र, मार्च 20 -- अनपरा,संवाददाता। हिण्डालकों रेनुपावर की कालोनी में एक आवास में घुस कर दो युवकों ने एक युवती को बुरी तरह मारा-पीटा। पीड़िता 20 वर्षीय नीतू कुमारी पुत्री अंजनी प्रसाद निवासी एस.एफ -5/6 ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि कालोनी के ही सगे भाई शुभम पुत्र संतोष व आयुष पुत्र संतोष निवासी एसएसएफ-3/2 ने बुधवार की शाम अचानक उनके घर में घुस कर उनके साथ मारपीट की जिससे वह घायल हो गयी। इस घटना से पूरा परिवार भयभीत है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा115-2 व 333 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.