मुरादाबाद, मार्च 31 -- थाना क्षेत्र के गांव में युवती को घर में अकेला देख गांव के ही युवक ने बुरी नियत से दबोच लिया, शोर सुन कर आसपास के ग्रामीण आ गये जिस पर आरोपी भाग गया। युवती के परिजनों ने तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। युवती के परिजनों ने तहरीर देकर बताया कि इससे पहले भी आरोपी कई बार हरकत कर चुका है लेकिन इस बार हद कर दी पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी लेकिन आरोपी के घर पर कोई नहीं मिला, पुलिस ने आरोपी की कई अन्य जगह भी तलाश की लेकिन उसका पता नही लग पाया। युवती के परिजन थाने के बाहर ही बैठे रहे,आरोप लगाया कि अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई है देर शाम तक युवती पक्ष थाने पर ही था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...