फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 14 -- फर्रुखाबाद। युवती को गोली मार कर घायल करने मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। थाना मऊदरवाजा के एक मोहल्ला निवासी युवती के परिजनों की ओर से थाने में तहरीर दी गई थी। आरोप था कि 12 जून को आरोपी विशाल कश्यप, युवती के घर में घुस आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने तमंचे से फायर कर दिया। गोली युवती के लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। यह भी पढ़ें- युवती को गोली मारने वाले को तमंचे के साथ पकड़ा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर रविवार तड़के पुलिस ने कचहरी रोड ...