कौशाम्बी, मार्च 27 -- मंझनपुर कोतवाली के एक गांव की युवती को गांव के ही दो युवकों ने झांसा देकर गायब कर दिया है। युवती के पिता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। आरोप लगाते हुए बताया है कि उसकी बेटी 22 मार्च की शाम को अचानक लापता हुई। काफी खोजबीन की गई, लेकिन जानकारी नहीं हो सकी। इसकी तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। इसके बाद जब उसको पता चला कि उसकी बेटी गांव को ही दो युवकों ने गायब किया है तो दूसरे दिन वह आरोपियों के यहां उलाहना देने गया। शिकायत सुनने के बजाय परिजन मारपीट पर आमादा हो गए थे। जान से मारने की धमकी देते हुए उसको भगा दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ युवती को गायब करने व शिकायत पर धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...