जौनपुर, मार्च 25 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सबरहद गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पति, सास, ननद ने दहेज में दस लाख रुपये की मांग को लेकर उसको प्रताड़ित करते रहते हैं। अतिरिक्त दहेज नहीं लाने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। बुधवार को पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दहेज उत्पीडन का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी पीड़िता फरहा खान पत्नी सैफ सिद्दीकी ने बताया कि उसकी शादी 7 दिसंबर 2024 को लखनऊ निवासी सैफ सिद्दीकी पुत्र स्व.खुर्शीद सिद्दीकी के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के दौरान मायके पक्ष ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार करीब 20 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर, घरेलू सामान, टीवी, फ्रिज समेत अन्य उपहार दिए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष संतुष...