बरेली, दिसम्बर 14 -- बरेली। सुभाषनगर क्षेत्र में रहने वाली युवती ने गाजियाबाद निवासी अपने बहनोई और उसकी मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि बहनोई उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज और फोटो भेजकर परेशान कर रहा है। वह उसकी जिदंगी बर्बाद करने की धमकी दे रहा है। कहता है कि उसे शादी में दहेज नहीं दिया गया इसलिए अब 50 हजार रुपये चाहिए। उन्होंने अपनी बहन को बहनोई की हरकत बताई तो उससे मारपीट की। बहनोई की मां भी उसका पक्ष ले रही है। सुभाषनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.