बरेली, जून 15 -- नवाबगंज। युवती को दूसरे समुदाय के युवक ने अश्लील और डरावनी वीडियो भेजकर मानसिक रूप से परेशान किया। बाद में वह उसकी दुकान पर पहुंचकर साथ ले जाने का दबाव बनाने लगा। युवती ने विरोध किया तो उसका चेहरा बिगाड़ने की धमकी दी। पुलिस ने युवती की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।गांव की युवती अपने भाई के साथ दुकान चलाती है। आरोप है कि कस्बे का नवाब मुजीब कई दिनों से उसे व्हाट्सएप पर अश्लील और डरावने वीडियो भेजता था। 12 जून को आरोपी उसे साथ ले जाने का दबाव बनाने लगा। विरोध पर चेहरा खराब कर देने की धमकी दी। उसके भाई ने थाना नवाबगंज में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार को पुलिस ने आरोपी नवाब मुजीब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...