सहारनपुर, दिसम्बर 9 -- देहात कोतवाली क्षेत्र में एक युवती का मोबाइल नंबर हासिल कर युवक पिछले कई दिनों से अश्लील मैसेज भेज रहा था। इसी दौरान सरेराह युवती से छेड़छाड़ भी की। आरोपी ने विरोध करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की मां ने देहात कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि थाना चिलकाना के गांव पटनी निवासी आकाश पुत्र बालेश उसकी पुत्री के मोबाइल नंबर पर अश्लील मैसेज भेज रहा था। पांच दिसंबर की दोपहर करीब दो बजे जब उसकी बेटी सामान लाने शहर आने को गांव के मोड़ पर टेंपो का इंतजार कर रही थी तो आरोपी आकाश वहां पहुंच गया और आते ही उसकी पुत्री से छेड़छाड़ की। महिला का आरोप है कि बेटी ने जब विरोध किया तो आरोपी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे गया। उसकी...