फतेहपुर, मार्च 28 -- फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री पढ़ाई के लिए लखनऊ में रहती थी। उसको मोहम्मद जुहैब अरशद उर्फ अर्श निवासी बिंदकी बस स्टॉप जो वर्तमान में गोवंडी थाना शिवाजी नगर मुंबई में रहता है। अपने परिजनों के साथ मिलकर बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया है। बताया कि 25 दिसंबर 2025 को सुबह बस स्टॉप के पास से आरोपी युवती को ले गया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और उसे देह व्यापार में धकेलने की साजिश की। साथ ही युवती घर से करीब 10 लाख रुपये के सोने के जेवर, मोबाइल, टैबलेट व 50 हजार रुपये नकद भी ले गई। आरोप है कि 22 जनवरी को आरोपियों के घर जाने पर 10 लाख रुपये की मांग की गई और रकम न देने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज ...